आजमगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत

Youth India Times
By -
0

पूर्व ब्लाक प्रमुख मुखराम यादव का पौत्र था मृतक रवि
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। शहर के एलवल मोहल्ले में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को शुक्रवार की सुबह हुई। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृत छात्र बिलरियागंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख मुखराम यादव उर्फ मुखई का पौत्र था।
बिलरियागंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे मुखराम यादव उर्फ मुखई का शहर के एलवल मोहल्ले में आवास है, जहां उनके परिजन निवास करते हैं। मुखराम यादव के पुत्र अरविंद का 18 वर्षीय पुत्र रवि यादव इंटरमीडिएट का छात्र था। गुरुवार की रात परिजनों के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसे निर्जीव हालत में देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव सहित तमाम प्रबुद्धजन भी घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे। रवि की मौत को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों में उसके फांसी लगाकर आत्महत्या करने की चर्चा जोरों पर है। सुबह  के नगर के पचपेड़वा घाट पर मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)