आजमगढ़: मजदूरों से भरी बस पलटी, दर्जन भर घायल

Youth India Times
By -
0

बिलरियागंज से रांची जाने के दौरान लालगंज बाजार में हुआ हादसा
आजमगढ़। लालगंज में हाईवे पर ईंट भट्ठा मजदूरों से भरी बस पलट गई थी। हादसे में एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छोड़ा तो पुलिस ने रैने बसेरा में रहने का इंतजाम किया। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच चालक बस छोड़कर भाग निकला। बस मजदूरों को लेकर बिलरियागंज से रांची (झारखंड) जा रही है।
मंगलवार की रात में करीब बिलरियागंज से दो ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर उनके स्वजन एक बस में सवार हो कर रांची जा रहे थे। बस लालगंज होते हुए हाईवे पर पहुंची ही थी कि चालक का नियंत्रण स्टेयरिंग से छूट गया। उसके बाद अनियंत्रित बस हाईवे से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। आधी रात में हादसा हुआ तो मजदूरों उनकी पत्नी व बच्चों की चीख-पुकार तक सुनाई पड़ने लगी। इलाकाई लोग भागकर पहुंचे तो बस में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। देवगांव पुलिस पहुंची तो घायलों को निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा जाया जा सका। संयोग रहा कि अस्पताल पहुंचे संजय , सुनीता , परदेसी, जोया , सुबासो, सीता कुमारी, सुमन , अनीता, सुनीता को देखने व प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने घर जाने की सलाह दी। लेकिन मजदूरों के डरे-सहमे होने के कारण रात में उन्हें देवगांव पुलिस ने रैनबसेरा में ठहरने का इंतजाम किया। घायल सभी मजदूर ग्राम चामा पोस्ट चामा थाना चाम्हो जिला रांची झारखण्ड के रहने वाले हैं। मजूदूरों ने बताया कि बस में दो ईंट भट्ठा पर काम करने वाले 42 महिलाएं, पुरुष व 12 बच्चे सवार थे। उन्होंने बताया कि बिलरियागंज झाड़ू पट्टी स्थित ईंट भट्ठे के 29 मजदूर व 12 बच्चे व सुदयपुर शेखपुर के 13 लेबर व बच्चे बस में सवार थे। इंस्पेक्टर मंजय सिंह ने बताया कि रात में मैं खुद गया था। उनके रहने का इंतजाम भी कराया हूं। आज आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)