प्रेमिकाओं से मिलने आए प्रेमी धराये, पिटाई के बाद हुई शादी

Youth India Times
By -
0

दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची लड़की को ससुरालियों ने वापस भेजा
मऊ। मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात प्रेमिकाओं से मिलने आए दो युवकों को लड़की के परिजनों ने बंधक बना लिया। इतना ही नहीं दूसरे दिन दोनों युवकों की शादी नाबालिगों से करा कर दी। मामले का खुलासा दो दिन बाद बुधवार को उस समय हुआ जब घटना से संबंधित वीडियो वायरल हुआ। इस मामले की थानाध्यक्ष कोपागंज ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया। वीडियो वायरल होने पर जब उसकी जानकारी की गई तो पता चला यह घटनाक्रम कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी करने पर पता चला हलधरपुर थाना क्षेत्र स्थित नाना के घर रहने के दौरान दोनों किशोरियों को गांव के युवकों से प्रेम हो गया था। जब दोनों अपने घर आ गईं तो उनके प्रेमी मिलने के लिए उनके यहां आने लगे। इसी दौरान रविवार की रात प्रेमिकाओं से मिलने आए युवकों को लड़कियों के परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान दोनों को पूरी रात हार्वेस्टर से रस्सी से बांधकर रखा। दूसरे दिन युवकों की शादी जबरदस्ती प्रेमिकाओं से करवा दी। दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। परिजनों ने बड़ी लड़की को युवक के साथ घर से विदा कर दिया। युवक जब युवती को लेकर घर पहुंचा तो प्रेमी के परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इस पर लड़के के घरवालों ने विदा होकर आई दुल्हन को वापस उसके घर भेज दिया। लड़की के वापस होने पर इस घटना की जानकारी सभी लोगों को हुई। इससे नाराज लोगों ने 112 को सूचित कर कार्रवाई की मांग की है।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)