तालाब के किनारे मिला किशोरी का शव

Youth India Times
By -
0

रात में घर से हुई थी गायब, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका 
जौनपुर। जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब तालाब के किनारे से गांव की ही एक किशोरी का शव बरामद हुआ। किशोरी का शव उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर मिला। मौके पर शव की स्थिति देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह पांच बजे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। गांव निवासी एक युवक की 17 वर्षीय पुत्री मंगलवार की रात घर के बरामदे में सोई थी। रात एक बजे पिता की नींद खुली तो वह बिस्तर से गायब थी। इसे लेकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। लोग खोजबीन में जुट गए।
इसी बीच सुबह पांच बजे घर के समीप तालाब के किनारे उसका शव किसी ने देखा। जिसके बाद परिवार के लोग पहुंच गए। मौके पर स्थिति देखने के बाद आशंका जताई जा रही कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई हो। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कर कई थानों की पुलिस के साथ सीओ चोब सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)