आजमगढ़: शौच को गयी लड़की के साथ असलहे के बल पर किया गैंगरेप

Youth India Times
By -
0

पुलिस ने विभिन्न मामलों में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
-वेद प्रकाश सिंह 
आजमगढ़। जनपद की विभिन्न थाने की पुलिस ने गैंगरेप के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
जहानागंज क्षेत्र स्थित अपने मायके में रहने वाली पीड़ित महिला ने बीते वर्ष 31 मई को स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर अपने पति के बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप करने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि पारिवारिक अनबन के चलते वह अपने मायके में रह रही थी। उसी दौरान उसके पति के बहनोई पीड़िता के मायके पहुंचे और उसे समझा-बुझाकर ससुराल पहुंचाने का झांसा देते हुए अपने साथ विदा करा कर ले गए। इसके बाद रिश्तेदार ने अपने घर ले जाकर उसे कमरे में कैद कर दिया और उसके समेत चार लोगों ने 2 दिनों तक पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना मुबारकपुर थाने को सौंपी गई। जांच के दौरान आरोप सत्य मिलने पर पुलिस नामजद किए गए लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। शुक्रवार की शाम पुलिस को जानकारी मिली कि इस मामले में वांछित एक आरोपी कस्बे के आजादनगर स्थित मलिक सुदनी तिराहे पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। बताए गए स्थान पर दबिश देकर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी गुलाम मोहम्मद उर्फ साधू पुत्र मोहम्मद नवी अहमद क्षेत्र के रसूलपुर ब्यौहरा (खौरा) गांव का निवासी बताया गया है।
इसी क्रम में कप्तानगंज पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वांछित अभियुक्तों पर आरोप है कि शौच करने के लिए लड़की के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)