आजमगढ़: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने महुला गढ़वल बांध का किया निरीक्षण

Youth India Times
By -
0

प्रदेश उपाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता दलीप कुमार को समय पूर्व काम पूरा किये जाने का दिया निर्देश
-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़/लाटघाट। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने रविवार को दोपहर महुला गढ़वल बांध पर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी की कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे ठोकर निर्माण व बंधे के मरम्मत कार्य का प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विजय बहादुर पाठक ने निरीक्षण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता दलीप कुमार को समय पूर्व काम पूरा किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत से बने रिंग बांध को भी सही करवाने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता दलिप कुमार ने बताया कि विगत दिनों आये तूफान और कोरोना काल के चलते प्रगति पर विराम लगा दिया था।
हरैया ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत द्वारा बनाई गई गांगेपुर रिंग बांध विभाग की लापरवाही की चलते कट गया। निर्माण कार्य समय से हो गया होता विभाग द्वारा ही काम करने में अवरोध उत्पन्न किया था। सिंचाई विभाग के लापरवाही की चलते किसानों की कृषि योग्य भूमि घाघरा में कटकर बह गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, जयनाथ सिंह, संतोष सिंह, देवेन्द्र सिंह, मनीष मिश्रा, बहादुर चैबे, घनश्याम सिंह पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)