भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुप्रिया यादव ने किया नामांकन

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुप्रिया यादव पत्नी शिवदयाल चौधरी  ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के मंत्री द्वय उपेन्द्र तिवारी व आनंद स्वरूप शुक्ला, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, बैरिया, सिकन्दरपुर व बेल्थरारोड विधायक क्रमशः सुरेन्द्र सिंह, संजय यादव व धन्नजय कन्नौज्जिया, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद दूबे सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल के दौरान जय श्री राम व जय बजरंग बली के नारे बुलंद किए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)