आज़मगढ़ : पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरण को उत्पन्न हुआ खतरा-सबीहा

Youth India Times
By -
0

प्रदेश महासचिव कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उतर प्रदेश सबीहा अन्सारी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

अमिलो/आज़मगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को मुबारकपुर के मुहल्ला भरौलिया इब्राहिमपुर में वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक किया गया। कांग्रेस की महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उतर प्रदेश सबीहा अन्सारी वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरण को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसकी सुरक्षा करना आवश्यक है।हम आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहा भी भूमि खाली हो वहां वृक्ष लगा कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति हाथ बढ़ा कर अपना योगदान दे। आक्सीजन की कमी से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आड़े आ रही है। मानव जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है।इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्तार अहमद,गुलाम नबी, हाजी बदरे आलम, मुहम्मद ईसा, आफताब एडवोकेट, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)