आजमगढ़: भाजपा एमएलसी ने 15 अन्त्योदय कार्डधारक लाभार्थियों को राशन का किया वितरण

Youth India Times
By -
0

-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़/लाटघाट। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री गरीब अनाज योजना के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने लाटघाट बाजार में मनीष मिश्रा के आवास पर 15 अन्त्योदय कार्डधारक लाभार्थियों को राशन वितरण किया।
बता दें कि 15 अंतोदय कार्ड धारक लाभार्थियों को अन्न वितरण करने के बाद लोगों से रूबरू हुए और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार किसान गरीब मजदूर के लिए काम कर रही है। आने वाले समय में बाढ़ से निपटने के लिए भी 15 दिन का समय बाढ़ से संबंधित कर्मचारियों अधिकारियों को दिया गया है। भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ गरीबों में अन्न वितरण कराया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, लालगंज जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय, जय नाथ सिंह, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, संतोष सिंह प्रमुख प्रतिनिधि, घनश्याम सिंह पटेल, सच्चिदानंद सिंह, नागेंद्र सिंह पटेल, संदीप सिंह पटेल, विद्यासागर पटेल, राम अवध मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)