घर से नाराज महिला ने मासूम के साथ लगाई नदी में छलांग

Youth India Times
By -
0




पुलिस की तत्परता से बची मां-बेटी की जान


रिपोर्ट-अशोक जायसवाल

बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु से रविवार को एक 25 वर्षीय महिला घर से नाराज होकर अपनी 3 वर्षीय मासूम पुत्री के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। महिला ने नदी में कूदते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मल्लाहो की सहायता से उक्त महिला व उसकी पुत्री नदी से बाहर निकाला तथा आनन फानन में उन्हें सीएचसी दुबहर पहुंचाया। बाद में हालत ठीक होने पर पुलिस उसे थाने लेते गई।
जानकारी के अनुसार सहतवार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 निवासिनी बेबी शर्मा पत्नी परमात्मा शर्मा पारिवारिक विवाद के चलते अपनी 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। ये तो संयोग अच्छा रहा कि उक्त पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता के साथ दुबहर थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी को सूचित किया। घटना स्थल पहुंचे थानाध्यक्ष मल्लाहों की मदद से डूब रही महिला को बचाने में सफल रहे। मौके पर थानाध्यक्ष के साथ पहुंचने वालों में लोकेश पाठक, वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, चंद्रभान यादव, अजय कनोजिया, महिला आरक्षी विजयलक्ष्मी, हेड कांस्टेबल राम सागर, आरक्षी कौशल, सुनील आदि पुलिसकर्मी प्रमुख रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)