युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट: अशोक जायसवाल
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की रात फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव निवासी मनजीत बिंद (22) शुक्रवार की रात किसी शादी समारोह में शिरकत करने गया था। देर रात वापस आने के बाद उसने कब साड़ी का फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। यह घर के किसी सदस्य को मालूम नहीं हुआ। शनिवार की सुबह उसे फंदे से लटका देख परिवार के सदस्य आश्चर्यचकित रह गये। उनकी सूचना पर घटना स्थल पहुंची फेफना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया। युवक किस कारण यह कदम उठाने को मजबूर हुआ यह रहस्य अभी भी भविष्य की गर्भ में है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)