आजमगढ़: भेड़ चराने गए व्यक्ति का पोखरे में मिला शव

Youth India Times
By -
0

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के बनकट गांव के पोखरे में भेड़ चराने गये व्यक्ति का शव बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के शरीर और मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी हरीराम 45 शुक्रवार को भेंड़ चराने के लिए गांव के बाहर स्थित पोखरे की ओर गए थे, लेकिन वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की। गांव के पोखरे के समीप उनका कपड़ा मिला। परिजनों द्वारा उनके गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मछली मारने का जाल मंगाया और उसे पोखरे में डलवाया तो उसमें से हरीराम का शव निकला। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक हरीराम के शरीर और मुंह पर चोट के निशान थे, जिसे देख परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया। परिजनों के संदेह करने पर पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)