दुल्हन की विदाई करा कर घर आए दुल्हे की करेंट से मौत

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। शादी के बाद अपना कमरा सजा रहा दुल्हा इंवर्टर की करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में परिजन उसे बलिया चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुल्हे की मौत की खबर से घर में सियापा छा गया।
जानकारी के अनुसार दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा गांव निवासी रणजीत कुमार गिरी उर्फ विक्की गिरी का विवाह 8 मई को सम्पन्न हुआ। शादी के बाद रविवार को वह दुल्हन की विदाई करा कर अपने गांव आ गया। बताया जाता है कि वह ससुराल से मिले सामान को अपने कमरे में व्यवस्थित करने में जुटा हुआ था कि इसी दौरान इंवर्टर की चपेट में आ गया तथा गंभीर रूप से झुलस गया। रणजीत की मौत से परिजनों सहित पूरा गांव सदमे में हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)