अवैध सम्बन्धों के चलते मान सिंह की हुई हत्या थी हत्या

Youth India Times
By -
0


Report- Ashok jaiswal
उभांव पुलिस ने मृतक की पत्नी व भतीजे को किया गिरफ्तार 
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव में पिछले 22 अप्रैल को डिप्टी जेलर के भाई की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस अधीक्षक बलिया डा0 विपिन ताड़ा द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना उभांव के निरीक्षक श्री सियाराम यादव व हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0 अ0 सं0 55/21 धारा 302/201 से संबंधित 02 अभियुक्तों बेद व्यास उर्फ बड़े पुत्र रामेश्वर वर्मा व मृतक की पत्नी निर्मला निवासीगण तेलमा जमालुद्दीनपुर थाना उभंव जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि पिछले 22 अप्रैल को थाना उभांव क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव में मानसिंह वर्मा पुत्र दलसिंगार वर्मा अपने घर में ही फांसी के फंदे में लटके पाए गए थे। इस दौरान उनके शरीर व चेहरे पर लगी चोट उनकी हत्या का इशारा कर रहे थे। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए मान सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया था। बाद में उभांव पुलिस ने इस संबंध में पिछले 28 अप्रैल को मु0अ0सं0 55/21 धारा 302 का अभियोग भी पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी थी। उक्त विवेचना में मृतक की पत्नी उर्मिला देवी व उसका भतीजा रामेश्वर वर्मा की संलिप्तता पायी गई। पुलिस ने अपनी विवेचना के आधार पर मुखबिर की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 
क्राइम इंस्पेक्टर सियाराम यादव, का0 संदीप यादव, म0का0 रागिनी कन्नौजिया शामिल रही। पुलिस ने दोनों आरोपों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)