मुख्तार अंसारी के इलाके गाजीपुर में भाजपा को बड़ा झटका

Youth India Times
By -
0



पंचायत चुनाव में 67 में से केवल 7 सीटें मिलीं

गाजीपुर। यूपी की योगी सरकार लगातार माफियाओं खासकर मुख्तार अंसारी गैंग पर शिकंजा कस रही है। मुख्तार अंसारी की करोड़ों की संपत्ति जमींदोज कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद पंजाब से मुख्तार को प्रदेश की बांदा जेल लाया जा चुका है। इन सब से इतर मुख्तार अंसारी के गृह जिले गाजीपुर में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां 67 में से भाजपा को केवल सात सीटें मिल सकी हैं। समाजवादी पार्टी ने करीब आधी सीट पर कब्जा जमा लिया है।
गाजीपुर में मतगणना पूरी होने के 24 घंटे बाद तक प्रशासन की ओर से पूरे आकंडे जारी नहीं किए गए। मतगणना के 36 घंटे में प्रधानों का परिणाम आया तो सूची जारी होने में घंटों लग गए। अब जिला पंचायत की सूची के लिए भी प्रत्याशियों और जीते सदस्य इंतजार कर रहे हैं। जिला प्रशासन की लंबी कवायद के बाद बुधवार दोपहर बाद गाजीपुर की सूची उप्र चुनाव आयोग की बेवसाइट पर डाली गई। इस सूची में 67 जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम जारी किए हैं। अन्य को प्रतीक्षारत बताया गया है।
गाजीपुर में जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम चौंकाने वाले आए हैं। जिले में सपा के समर्थित पंचायत सदस्यों ने सर्वाधिक सीटों पर जीत हासिल की है। सपा ने 25 और सहयोगी दल ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। इसे मिलाकर जिले की जीत में सपा के पास 67 में से 35 सीटों पर बहुमत आ गया है। परिणाम के बाद सपा के पाले में खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं सपा से बागी होकर भी कुछ निर्दलीय चुनाव जीत गए है, जिनके चुनाव के दौरान सपा के समर्थन में आने का दावा भी पार्टी नेताओं ने किया है। वहीं भाजपा को जिले में महज 07 सीटों पर सफलता मिली है और 10 सीटों पर बसपा के समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। कई सीटों पर कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस महज दो सीटें ही जीत सकी है। हालांकि तीन सीटों पर फीडिंग बाकी होने के कारण उनके परिणाम भी देर रात घोषित करदिए जाएंगे। अब गाजीपुर में करारी हार के बाद भाजपा खेमे में खलबली है और सपा में उत्साह की लहर देखी जा रही है।



जिला पंचायत की सीटों पर ये परिणाम जारी
1. बाराचवर प्रथम प्रतीक्षारत
2. बाराचवर द्वितीय प्रतीक्षारत
3. बाराचवर तृतीय प्रतीक्षारत
4 - बाराचवर चतुर्थ अनारक्षित राजकुमार
5 - कासिमाबाद प्रथम अनुसूचित अनीता
6 - कासिमाबाद द्वितीय अनुसूचित नरेन्‍द्र जवाहीर
7 - कासिमाबाद तृतीय अनारक्षित उदल राम
8 - कासिमाबाद चतुर्थ ओबीसी अख्‍तरी बेगम
9 - कासिमाबाद पंचम अनारक्षित नितेश कुमार
10 - कासिमाबाद षष्टम अनारक्षित शैलेन्‍द्र
11 - मरदह प्रथम अनारक्षित शशि प्रकाश
12 - मरदह द्वितीय अनारक्षित अनुराग
13 - मरदह तृतीय अनारक्षित पारस राजवंशी
17 - मनिहारी प्रथम अनुसूचित जाति अनिल
18 - मनिहारी द्वितीय अनारक्षित नरेन्द्र सिंह यादव
19 - मनिहारी तृतीय अनुसूचित जाति महिला सुशीला देवी सविरोध
22 - जखनियॉ प्रथम अनारक्षित श्यामलाल नामवर
23 - जखनियॉ द्वितीय अनुसूचित जाति भरत राम
24 - जखनियॉ तृतीय अनुसूचित जाति महिला
27 - सादात प्रथम एससी महिला विद्या रामकृष्ण
28 - सादात द्वितीय एससी महिला नीलम
29 - सादात तृतीय एससी अजय कुमार
30 - सैदपुर प्रथम अनारक्षित सपना
31 - सैदपुर द्वितीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमिला यादव
32 - सैदपुर तृतीय अनारक्षित निशा विवेक
33 - सैदपुर चतुर्थ अन्य पिछड़ा वर्ग कमलेश
34 - सैदपुर पंचम अनारक्षित खेदन
35 - देवकली प्रथम अनारक्षित अनिता
36 - देवकली द्वितीय अनारक्षित अभय प्रकाश
37 - देवकली तृतीय ओबीसी देवेन्द्र
38 - देवकली चतुर्थ ओबीसी सुनील
39 - देवकली पंचम ओबीसी भोलानाथ
40 - करण्डा प्रथम अनारक्षित शिवपूजन
41 - करण्डा द्वितीय एससी अंकित भारती
42 - करण्डा तृतीय ओबीसी पंकज
43 - सदर प्रथम ओबीसी महिला रंजना
44 - सदर द्वितीय ओबीसी रणजीत
45 - सदर तृतीय अनुसूचित जाति आलोक कुमार
46 - सदर चतुर्थ अनारक्षित महेश सिंह यादव अवध सिंह यादव
47 - रेवतीपुर प्रथम महिला शिवकुमारी
49 - रेवतीपुर तृतीय अनारक्षित पुष्पा लता
50 - रेवतीपुर चतुर्थ महिला सुनन्दा
51 - जमानियॉ प्रथम ओबीसी महिला कुसुमलता
52 - जमानियॉ द्वितीय ओबीसी बसंत सिंह यादव
53 - जमानियॉ तृतीय ओबीसी महिला प्रियंका यादव
54 - जमानियॉ चतुर्थ अनारक्षित आकाश सिंह यादव
55 - जमानियॉ पंचम अनुसूचित जाति सुखारी
56 - भदौरा प्रथम महिला शेखसाना अली
57 - भदौरा द्वितीय महिला अनिता
58 - भदौरा तृतीय महिला विमला
59 - भदौरा चतुर्थ महिला अकबरी खातून
64 - भांवरकोल चतुर्थ महिला सीमा श्रीराम
65 - भांवरकोल प्रथम ओबीसी उषा
66 - भांवरकोल द्वितीय महिला गिरिश
67 - भांवरकोल तृतीय महिला रेखा राय

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)