आदि शक्ति दुर्गा धाम मन्दिर का वार्षिक उत्सव मनाया गया

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट- अशोक जायसवाल
बलिया। बिल्थरारोड नपं के बाघवाली गली स्थित आदि शक्ति दुर्गा धाम मन्दिर का बृहस्पतिवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। कोरोना काल के चलते इस मर्तबा मात्र 3 लोगों की ही मौजूदगी में पूजा की सारी प्रक्रिया पूर्ण की गई। भगवान शिव, पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा का स्थापना कर उस प्राण प्रतिष्ठित किया गया। इसके पूर्व तीनों प्रतिमाओं को पूरे नगर में घुमाया गया।गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार व हवन पूजन के साथ उसे स्थापित किया गया। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आदिशक्ति दुर्गा मन्दिर की संस्थापिका ज्ञानप्रभा गुप्ता, संजय गुप्ता, चुन्नू मद्देशिया व श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)