प्रधान प्रत्याशी को घायल कर अगवा किया

Youth India Times
By -
0



गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग पर लगाया जाम
मऊ। मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास शुक्रवार की देर रात करीब नौ बजे तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी को पिस्टल के बट से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही बाइक पर बिठाकर अपने साथ लेकर चले गए। इस बात की जानकारी होने पर नाराज ग्रामीणों ने आजमगढ़-मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी पद्माकर राय ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। शुक्रवार की रांत करीब नौ बजे वह प्रचार करने के सिलसिले में बड़ागांव चट्टी पर मौजूद थे। स्थानीय लोगों के अनुसार तीन बाइक पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने पद्माकर राय के ऊपर पिस्टल की बट से हमला कर दिया।
इसके बाद बदमाश घायल पद्माकर को जबरन बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गए। इस बात की जानकारी होने पर नाराज ग्रामीणों ने आजमगढ़-मऊ रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, सरायलखंसी थाना प्रभारी राम सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)