हैवानियतः 11 लोगों ने दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम

Youth India Times
By -
0

झारखण्ड (पाकुड़)। पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक अनुसुचित जनजाति की 35 वर्षीय महिला के साथ 11 लोगों ने हैवानियत की हद पार करते हुए दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी नामाजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला बीते 13 अप्रैल को रात्री में लगभग 10 बजे अपने घर से शौच करने के लिए खेत की ओर गई थी। रास्ते में पहले से ही टोले के ही 11 लोग शराब पी रहे थे। महिला जैसे ही शौच के लिए बैठी तीन चार लोगों ने उसे पकड़ लिया।
महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह गमछे से दबा दिया। सभी आरोपी धमकी देने लगे कि हल्ला किया तो जान से मार देंगे। धमकी देते हुए तीन चार व्यक्तियों ने महिला को खदान के पीछे खलिहान लाया। जहां उसके साथ 11 लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद तड़के चार बजे आरोपियों ने महिला को यह धमकी देते हुए छोड़ दिया कि घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मार देंगे।
महिला किसी तरह अपने घर आई और अगले दो दिन तक वह दर्द से उठ नहीं सकी। मामले में महिला के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में भादवि की धारा 376 के तहत सभी 11 व्यक्तियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने अपने आवेदन में टोले के ही विप्लव पहाड़िया, सुजीत पहाड़िया, तपन पहाड़िया, कालू पहाड़िया, झाड़ू पहाड़िया, मंडल पहाड़िया, चिचींग पहाड़िया, ओरमूल पहाड़िया, मोटू पहाड़िया, रघू पहाड़िया एवं शिशू पहाड़िया को मामले में आरोपी बनाया है। इस सिलसिले में मुफ्फसिल पुलिस ने थाने में रपट दर्ज करते हुए सभी नामजद 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि सभी आरोपियों को पुलिस ने औचक छापेमारी कर विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है। सभी आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)