भाजपा विधायक की कोरोना से हुई मौत

Youth India Times
By -
0


मेरठ। उप्र में औरैया जिले से भाजपा के सदर विधायक रमेश दिवाकर की गुरुवार रात मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे। कई दिन पहले उनको गंभीर अवस्था मे मेरठ मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था।
अब फेफड़ों तक संक्रमण पहुंचने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात विधायक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों को निधन की आधिकारिक सूचना मेडिकल प्रशासन ने दी। नियम अनुसार, मेरठ में कोविड से होने वाली मौतों में मृतकों के अंतिम संस्कार सूरजकुंड शमशान घाट पर होता है। विधायक के शव का अंतिम संस्कार कहां होगा, इसे लेकर परिजन बातचीत कर रहे हैं।
उधर, उत्‍तर प्रदेश में कोरोना लगातार बेकाबू होता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटों में 34379 नए केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 195 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 10541 तक पहुंच गई है। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में 16514 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस समय 2 लाख 59 हजार 810 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 706414 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1,96,889 सैंपल की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 3 करोड़ 90 लाख 89 हजार 449 सैंपल की जांच हो चुकी है। इस समय होम आइसोलेशन में दो लाख 5 हजार लोग हैं। अन्‍य लोग सरकारी, निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)