आजमगढ़: मेडिकल कॉलेज में आठ कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम

Youth India Times
By -
0

मृतकों में पांच आजमगढ़, दो मऊ व एक गाजीपुर के हैं निवासी
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित आठ मरीजों की 24 घंटे के दौरान मौत हो गई। मृतकों में पांच आजमगढ़, दो मऊ तथा एक गाजीपुर के निवासी थे। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि गाजीपुर जनपद के भड़सर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को 11 अप्रैल की सुबह 11 बजे भर्ती किया गया जिन्होंने गुरुवार को पूर्वाह्न 11.45 बजे अंतिम सांस ली। मऊ के सराय लखंसी निवासी 72 वर्षीय वृद्धा को 20 अप्रैल की दोपहर बाद पौने तीन बजे भर्ती किया गया जिनका बुधवार को दोपहर एक बजे निधन हो गया। मऊ के रतनपुरा निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति को 21 अप्रैल को दोपहर बाद 1.30 बजे भर्ती किया जिन्होंने उसी रात 10 बजे आखिरी सांस ली। बुधवार की रात नौ बजे भर्ती शहर कोतवाली क्षेत्र के 65 वर्षीय वृद्धा की गुरुवार की सुबह 5.20 बजे मौत हो गई। रानी की सराय की 56 वर्षीय महिला को बुधवार की शाम 4.40 बजे भर्ती किया गया लेकिन उसी रात 8.10 बजे दम तोड़ दिया। अतरौलिया के 37 वर्षीय युवक को बुधवार को शाम 4.45 बजे भर्ती किया गया लेकिन सवा घंटे बाद ही उनकी सांसें थम गईं। बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे भर्ती देवगांव निवासी 42 वर्षीय युवक ने उसी शाम 6.30 बजे दम तोड़ दिया। जीयनपुर की 50 वर्षीय महिला को बुधवार की सुबह 8.30 बजे भर्ती किया गया लेकिन दोपहर एक बजे उनकी मौत हो गई। डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। प्रोटोकॉल के तहत सभी का अंतिम संस्कार होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)