भाजपा, कांग्रेस और बसपा को छोड़ कई नेता सपा में शामिल

Youth India Times
By -
0



लखनऊ। समाजवादी पार्टी में भाजपा, कांग्रेस व बसपा के कई नेता शामिल हो गए। भाजपा से जिला बुलंदशहर के पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राकेश त्यागी, जिला पंचायत सदस्य फतेहाबाद आगरा हेमंत निषाद, बरेली के रामेंद्र कश्यप, फिरोजाबाद अलीगढ़ के बृजेश कुमार गौतम, अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चंद्र, राकेश लोधी शामिल हुए।
कांग्रेस के अनीसुर्रहमान शेरवानी के पुत्र अयाज शेरवानी, पूर्व विधायक अशरद खान, पूरनपुर पीलीभीत, अतरौली अलीगढ़ के अश्वनी शर्मा, बिमलेश कुमारी, शाहजहांपुर ब्रह्मस्वरूप सागर, बदायूं के साजिद अली, प्रयागराज के तारिक सईद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सदस्यता ली। बसपा के बरेली के अनीस अहमद व रिजवान, फतेहाबाद आगरा के डा. बच्चू सिंह निषाद शामिल हुए। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के सैय्यद फरहान अली, जाहिद गाजी बदायूं, निखिल कुमार बरेली व जसपाल सिंह पीलीभीत शामिल हुए। इस अवसर परसलीम शेरवानी पूर्व सांसद, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह एमएलसी, आईबी सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)