आजमगढ़: छेड़खानी का आरोपी पहुंच सलाखों के पीछे

Youth India Times
By -
0

-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। निजामाबाद थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में वांछित आरोपी को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार की देर रात उसके घर रह रही 15 वर्षीय नातिन के साथ एक मनबढ़ युवक ने छेड़खानी की है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। बुधवार की शाम पुलिस को जानकारी मिली कि छेड़खानी का आरोपी अपने घर पर मौजूद है। पुलिस क्षेत्र के ग्राम कयामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहां निवासी आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अरविंद पुत्र श्यामलाल ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)