आजमगढ़: भीमराव अम्बेडकर का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है-ध्रुव

Youth India Times
By -
0

भाजपा ने बूथ समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहब की जयन्ती 
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में 14 अप्रैल संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती प्रत्येक वर्ष की भांति सभी बूथों पर समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। समरसता दिवस पर सभी बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा था शिक्षित बनों। वास्तव में शिक्षा के माध्यम से ही जीवन की सभी समस्याओं का समाधान मिलता है। उनके जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर को 135 करोड़ भारतीयों की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है। बाबासाहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य व पूर्व नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के साथ सुक्खू राम भारती, विवेक निषाद, चन्डीका नन्दन सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, सुनील मिश्रा, राजन उपाध्याय,धर्मेंद्र सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, दीपक मौर्या, धर्मवीर चौहान, सन्तोष चौहान, शेखर लाल श्रीवास्तव, नीरज सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)