आजमगढ़: सपा नेता देवनाथ यादव के पिता का निधन

Youth India Times
By -
0

पूर्व मंत्री बलराम यादव सहित कई सपा नेताओं ने व्यक्त किया शोक
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के गोपालपुर विधानसभा के नेता एवं विद्यालय प्रबंधक देवनाथ यादव के पिता रामसूरत यादव का रविवार को देर रात निधन हो गया। स्व. रामसूरत यादव रिटायर दरोगा थे। उनकी उम्र लगभग 77 वर्ष थी। वह कैंसर से पिछले एक वर्ष से पीड़ित थे। रविवार की रात लगभग आठ बजे पैतृक आवास गदनपुर हिच्छनपट्टी में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे तीन पुत्रों, बहू, पौत्रों से भरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे महराजगंज स्थित भैरवनाथ धाम पर किया गया।
सपा नेता के पिता रामसूरत यादव के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। पूर्व मंत्री बलराम यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सपा विधायक नफीस अहमद, विधायक डा.संग्राम यादव, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामबुझारत यादव, पू्र्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)