सभासद प्रतिनिधि का शव पंचतत्व में विलीन

Youth India Times
By -
0

Report- Ashok jaiswal

बलिया। नगर पंचायत बिल्थरारोड के वार्ड नं. 08 के सभासद प्रतिनिधि की मृत्यु गुरुवार की भोर में मऊ जिले के सूरजपुर स्थित उनके ससुराल में हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर नपं में शोक की लहर दौड़ गई। कमलेश अपने तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। उनका अंतिम संस्कार तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि उनके मझले भाई ने दिया। 
चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त की अगुवाई में नपं कार्यालय में हुई एक शोक बैठक में उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। महिला सभासद गीता देवी के पति कमलेश राजभर (35) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे तथा उनका इलाज मऊ जिला स्थित उनके ससुराल में रह कर चल रहा था। गुरुवार की भोर में उन्होंने हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली। वे अपने पीछे 10, 7 व 4 वर्ष के तीन पुत्र छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार में चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त द्वारा आर्थिक मदद की गई। उनको श्रद्धांजलि देने वालों में सभासद अध्यक्ष सुनील कुमार टिंकू, सुधीर कुमार मौर्या, अजय जायसवाल उर्फ गुड्डू, विक्की गुप्ता, पिक्की वर्मा, परवेज हामजा उर्फ गुड्डू, अंचल वर्मा, सुबेदार भाई, पुनीत कुमार गुप्त, उपेन्द्र कुमार गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, अमित जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)