अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
बलिया। बांसडीह पुलिस ने अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। 
पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा के निर्देशन व बांसडीह थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह मय फोर्स रविवार को मुखबिर की सूचना पर देवडीह मोड़ से राजीव रंजन मिश्रा उर्फ बंटी मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा (निवासी देवडीह, थाना बांसडीह) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि उक्त आरोपी के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर .32 बोर व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मादवि की धारा 3ध्25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह के अलावा का. शैलेश, प्रवीण, संदीप व अखिलेश शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)