देश का विकास महिलाओं के विकास पर ही संभव है - ग्रेसी जाॅन

Youth India Times
By -
0


Report by-Ashok jaiswal
बलिया। जब तक महिलाओं का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास सम्भव नहीं है। महिलाओं को अपने हक हकूक की लड़ाई के लिए आगे आना ही होगा। उक्त उद्गार सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद बलिया के थाना उभांव में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवजीवन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्या ग्रेसी जान व्यक्त कर रही थीं।
उन्होंने कहा की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। परन्तु इन योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब महिलाएं सामाजिक क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी। कहा कि पूर्व की अपेक्षा आज महिलाएं अपने अधिकार के बारे में काफी कुछ जान गई हैं तथा वह अपने हक के लिए अपनी आवाज भी बुलंद कर रहीं हैं। जो आने वाले भविष्य के लिए शुभ संकेत है। कहा की नारी कोमल अवश्य है पर उन्हें कमजोर समझना लोगों की भूल है। कहा कि देश का विकास नारी के विकास से ही संभव है। यह कार्यक्रम विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला ग्राम प्रधान, मिशन शक्ति में कार्यरत महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में मनाया गया। कार्यक्रम में उभांव एसएचओ ज्ञानेश्वर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)