सड़क दुर्घटना में दम्पति की हुई मौत

Youth India Times
By -
0



रिपोर्ट - अशोक जायसवाल
बलिया। जनपद के रेवती क्षेत्र में रविवार सुबह घर से टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। 
जानकारी के अनुसार रेवती नगर पंचायत के वार्ड नं एक निवासी 40 वर्षीय संतोष चैहान अपनी पत्नी ऊषा देवी (38) के साथ सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। उसी दौरान एक पेट्रोल पम्प में सामने तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल दम्पति को सीएचसी ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)