आजमगढ़: घर लौट रहा मजदूर जहरखुरानी का हुआ शिकार

Youth India Times
By -
0

-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। होली पर्व की खुशियां मनाने के लिए घर लौट रहे मजदूर को बस यात्रा के दौरान जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर उसकी गाड़ी कमाई लूट लिया। लावारिस हाल में सड़क के किनारे पड़े मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजीपुर जिला के मरदह थाना अंतर्गत भड़सर डोमनपूरा ग्राम निवासी विनोद गौतम (42) पुत्र बलिराम इलाहाबाद शहर में वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। शनिवार की रात वह होली पर्व मनाने के लिए इलाहाबाद से बस पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुआ। रविवार की भोर में वह आजमगढ़ बसस्टाप पर वाहन से उतरा। इसी दौरान बसस्टाप पर मौजूद जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने उसे विषाक्त पदार्थ खिलाकर उसके पास मौजूद नकदी व सामान लूट लिया। विषप्रभाव के चलते बदहोश हुआ विनोद गौतम रोडवेज से भंवर नाथ की ओर जाने वाले बाईपास मार्ग पर अचेत हालत में पड़ा मिला। सुबह सवेरे टहलने निकले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अचेत युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)