आजमगढ़: धनउगाही का केन्द्र बने प्रदेश के थाने व तहसीलें-रामदर्शन

Youth India Times
By -
0

कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रसपा महासचिव ने कहाकि देश का हर तबका बढ़ती मंहगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त

आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय रेलवे स्टेशन पर जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान दीपक राजभर को पितृ शोक व राजनाथ यादव के चाचा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। 
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहाकि देश का हर तबका बढ़ती मंहगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। देशद्रोह का ओराप व जांच को दिखाकर सरकार की कुरीतियों पर प्रश्न उठाने वालों की आवाज दबाई जा रही है। हठधर्मी सरकार के चलते देश का किसान परेशान है और सड़को पर राते बिताने को मजबूर है। सरकार लोकतन्त्र का गला घांटकर राजतन्त्र स्थापित करने पर आमदा है। प्रदेश के थाने व तहसीले धनउगाही का केन्द्र बनी है। जाति व धर्म के नाम पर भेदभाव का माहौल पैदा कर लोगों में डर का वातावतरण बनाया जा रहा है। जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री यादव ने आगे कहाकि गरीबों, मजलूमों, छात्रों, अल्पसंख्यकों, बुनकरों व महिलाओं पर जुल्म ढाये जा रहे है। इन सबके हक व हकूक की लड़ाई आज सिर्फ प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लड़ रहे है। हम सब शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्च में इस सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता को मुक्ति दिलाने का संघर्ष करेंगे। पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और एक नई ताकत के रूप में उभरेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहाकि यह सरकार लोगों के साथ बर्बरतापूर्ण कार्यवाही कर रही है जो लोकतन्त्र के लिए खतरा है। अतरौलिया के किसानों की जमींन जबरदस्ती ली जा रही है और किसानों की आय दुगनी करने की थोथी बात कर रही है, जिसे जनता समझ चुकी है। पार्टी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में बढ़ चढकर हिस्सा लेगी। संचालन आनन्द कुमार उपाध्याय प्रमुख महासचिव ने किया। श्रीमती आरती दूबे, महादेव यादव वित्तविहीन शिक्षक संघ महामंत्री, शुभान अहमद, प्रदीप यादव ने सपा छोड़कर प्रगतिशील समाजवादी पाटी लोहिया की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक को लालचन्द यादव बाबू जी, मनीष यादव, दलसिंगार यादव, महावीर राम, सुरेन्द्र चैहान, जावेद, शाने आलम, सीताराम यादव, फजलुर्रहमान, ओंकार तिवारी, बालचन्द चैहान, डा. राजेन्द्र यादव ने सम्बोधित किया। बैठक में ओमप्रकाश यादव, देवनाथ यादव, अनिल यादव, अतुल यादव आशू, मो. अजमल अंसारी, जवाहिर यादव, जयप्रकाश यादव, सुबाष जैसवारा, फौजदार यादव, लल्लन तिवारी, कैलाश यादव, अंशदार, ज्ञानेन्द्र गौतम, अमित रंजन, नरेन्द्र विश्वकर्मा, मोनू कुमार, सत्यदीप विश्वकर्मा, राजू भाला आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)