आजमगढ़: दुबई कमाने गये युवक की ब्रेन अटैक से मौत

Youth India Times
By -
0

दो वर्ष खरेवा मोड़ पर चलाता था ढाबा, मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री
आजमगढ़। जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गांव का निवासी युवक रोजी-रोटी के लिए दुबई कमाने गया था। एक सप्ताह पूर्व ब्रेन हैमेरेज की चपेट में आने पर दुबई में उसका इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही छित्तेपुर गांव में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गांव निवासी मोहम्मद सादिक (35 वर्ष) पुत्र सुहेल अहमद परिवार की रोजी-रोटी चलाने के दुबई में काम कर रहा था। एक सप्ताह पूर्व में दुबई में उसे बे्रन हैमरेज हो गया। जिसका दुबई में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान दुबई में उसकी मौत हो गयी। आज गुरूवार की सुबह मौत की खबर परिजनों को मिलने के चीख-पुकार मच गयी। मौत की सूचना पर पूरे छित्तेपुर गांव में मातम छा गया। बता दें कि मृतक दो पुत्र व एक पुत्री है। वह दो वर्ष पहले सरायमीर के खरेवा मोड़ पर ढाबा खोल रखा था लेकिन परिवार का खर्च वहन न होने के कारण दुबई चला गया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)