आजमगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से विवाहिता की मौत

Youth India Times
By -
0

मृतका की मां ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के कलीजपुर गांव में अचानक एक महिला अचेत हो गई। उसे अचेतावस्था में परिवार के लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताते हुए इलाज शुरू किया लेकिन देर शाम उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी पर पहुंची मृतका की मां ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव निवासी बुद्धू यादव की पुत्री सरिता (25) की शादी पांच वर्ष पूर्व जहानागंज थाना क्षेत्र के कलीजपुर निवासी राधेश्याम यादव से हुई थी। राधेश्याम यादव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते थे परंतु इन दिनों घर पर ही हैं। वहीं सरिता के पिता भी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते है। मृतका के पास अभी कोई संतान नहीं थी। रात 10 बजे पहुंची मृतका की मां लाली देवी ने पुलिस चैकी इंचार्जध् प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार उपाध्याय को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)