शैलेंद्र महराज को आजमगढ़ मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाए जाने पर बेल्थरारोड विस के कार्यकर्ताओं ने खिलाई मिठाई

Youth India Times
By -
0




रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार एडवोकेट शैलेंद्र महराज को आजमगढ़ मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाए जाने पर बेल्थरारोड विस के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी अध्यक्ष का आभार प्रकट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। 
इस दौरान उन्होंने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव जीताने व 2022 में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोला राम, बिल्थरारोड विस अध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल, गंगा कनोजिया जिला सचिव बलिया एडवोकेट भीम भाई ईश्वरचंद पूर्व जिला अध्यक्ष विनोदसेहरा, मैकूलाल, निर्भय कुमार, सत्येंद्र, इरफान अहमद, अमरजीत कुमार, कविन्दर राजभर, गुड्डू राजभर, विक्रमा प्रसाद मौर्या, विजय कुमार, ब्रह्मदेव, बालकरण, सुरेश राम आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)