आजमगढ़: कांग्रेसियों ने जनाब आजम बेग का किया स्वागत
By -Youth India Times
Sunday, March 07, 2021
0
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कार्यालय पर पहुंचे जनाब आजम बेग अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कोआर्डिनेटर, मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी, पूर्व सचिव मदरसा बोर्ड राजस्थान सरकार, पूर्व अध्यक्ष अलीगढ यूनिवर्सिटी छात्र संघ का माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा आज हमे ऐसे व्यक्तित्व का स्वागत करने का मौका मिला है जिनका छात्र राजनीति से लेकर आज तक संघर्षों का इतिहास है आप विभिन्न पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य करते हुये कांग्रेस को लगातार मजबूत करने का कार्य कर रहे है। आप के आजमगढ़ जनपद मे आगमन से कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ का उत्साहवर्धन हुआ। इस मौके पर अखलाक अहमद महासचिव दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग एवं मीडिया प्रभारी दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग, राम अवध यादव एआईसीसी सदस्य, बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, ओंकार पाण्डेय, मुन्नू मौर्य, विशाल दुबे, मोहम्मद मसरत, मन्नान खान आदि लोग उपस्थित रहे।