आज़मगढ़ : संत प्रसाद अग्रवाल नगर अध्यक्ष, सुरेश कुमार शर्मा नगर महामंत्री चुने गए

Youth India Times
By -
0


उप्र उद्योग व्यापार मण्डल आजमगढ़ का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न

-शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़। उप्र उद्योग व्यापार मण्डल आजमगढ़ का त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को नगर के अग्रवाल धर्मशाला में पंडित श्याम बिहारी मिश्र प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नियुक्त मण्डल चुनाव अधिकारी सूर्यप्रकाश जायसवाल व जिला चुनाव अधिकारी राधेरमण जायसवाल व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें संत प्रसाद अग्रवाल को नगर अध्यक्ष, सुरेश कुमार शर्मा नगर महामंत्री, राहुल गोयल युवा जिलाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल महामंत्री, रितेश गोयल नगर युवा अध्यक्ष, अमन गर्ग आईटी प्रमुख एवं रश्मि डालमिया को महिला जिलाध्यक्ष, विभा अग्रवाल महामंत्री को सर्वसम्मति से पदाधिकारी निर्वाचित हुए। उक्त चुनाव में श्री अरविन्द गुप्ता अध्यक्ष उप्र टैक्स बार एसोसिएशन मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि अरविन्द जायसवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर रमेश चंद्र अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, जितेन्द्र, बिलरियागंज के संरक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्त, अध्यक्ष विशाल जायसवाल, अजमतगढ़ अध्यक्ष छेदी लाल वर्मा, देवगांव अध्यक्ष राज कुमार जायसवाल, रानी की सराय अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, नगर अध्यक्ष भाजपा शैलेन्द्र अग्रवाल,नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान नगर मंत्री शेखर लाल, पंकज राठौर, अवनीश जायसवाल, डा. पूनम तिवारी, अरविन्द बरनवाल, पंकज मोदनवाल, डा. डीपी तिवारी, गौरी शंकर अग्रवाल, राजेश गुप्ता, जौनपुर से आये हुए नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरी, नगर मंत्री नीरज शाह सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता राजू ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)