आजमगढ़: चोरी की 3 मोटर साईकिल के साथ 4 गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

पिकप से भैंस चोरी की भी घटना को देते थे अंजाम, 4 चाकू बरामद
आजमगढ़। महराजगंज थाना पुलिस ने चोरी की तीन मोटर सायकिल के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। अभियुक्तों के पास से 4 चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार महराजगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चोरी की मोटर सायकिल लेकर महराजगंज की ओर से बिलरियागंज की तरफ जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर महराजगंज पुलिस ने परशुरामपुर नहर पुलिया के पास आने जाने वाले वाहनांे की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर तीन मोटर सायकिल पर सवार व्यक्तियों महराजगंज की ओर से आते दिखाई दिये। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये अभियुक्त अनुज चैहान पुत्र राधेश्याम नि0 ग्राम भलुवाई थाना बिरलियागंज जनपद आजमगढ़, भोला यादव उर्फ रंजीत पुत्र वीरेन्द्र यादव नि0 ग्राम गोपालपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, विनोद यादव उर्फ बंगाली पुत्र रामसरन यादव नि0 भटनी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, मनोज गौड़ पुत्र रामअचल गौड़ निवासी रामपुर (दशराजपट्टी) थाना महराजगंज आजमगढ़ के रहने वाले हैं। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस चोरी की मोटर सायकिलों को बरामद कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पिकप से भैंस भी चोरी करते है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)