आजमगढ़: कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अभी से जुट जाय-खरवार

Youth India Times
By -
0


मण्डलस्तरीय कार्यकर्ता बैठक में बसपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सहित 2022 के मिशन पर की चर्चा

आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को मण्डलस्तरीय कार्यकर्ता बैठक हरबंशपुर स्थित आरएस मैरेज हाल में सम्पन्न हुई।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व मंडल कोआर्डिनेटर घनश्याम चन्द्र खरवार ने कहाकि कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अभी से जुट जाय। हर बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाकर प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। कहाकि आज केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर परेशान है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। उन्होने कहाकि पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा जल्द होने वाली है। ऐसे में पार्टी कार्य हर बूथ पर पार्टी को मजबूत बनायें। क्यों कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद हमें 2022 के मिशन के लिए भी लगना होगा और बहन कुमारी मायावती जी को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाना है।
विशिष्ट अतिथि लालगंज सांसद संगीता आजाद ने कहाकि हमारे पदाधिकारी बूथ और सेक्टर को मजबूत बनाने का काम करें ताकि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बसपा का परचम लहरा सकें।
मुख्य कोआर्डिनेटर हरिश्चन्द्र गौतम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहाकि आज भाजपा के केन्द्र व प्रदेश की सरकार से जनता त्रस्त हो गई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम प्रतिदिन बढ़ रह ेहै। प्रदेश सरकार को अपराध पर कोई नियन्त्रण नहीं है। यह सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही हैं। कहाकि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। हमें हर बूथ पर जीत हासिल करना है।
मण्डलस्तरीय कार्यकर्ता बैठक को संतोष राम, सिकन्दर कुशवाहा, अरूण पाठक, पूर्व प्रमुख रमेश चन्द यादव, जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अतरौलिया से भाजपा छोड़कर आये चन्द्रशेखर सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी डा. विजय प्रताप व संचालन मुख्य सेक्टर प्रभारी विनोद चौहान ने किया।
इस अवसर पर मऊ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, बलिया अध्यक्ष पटेल राम, उस्मान गनी, अब्दुल्ला, राशिद अहमद, चन्द्रभूषण, रामपाल ठाकुर, अखंड प्रताप सिंह, धीरज कुमार, करूणाकांत मौर्य, लक्षिराम मैनेजर, ओंकार शास्त्री, विजय कुमार, हरिराम भाष्कर, अमरनाथ बौद्ध, संतोष प्रधान, चेतई राम, अश्वनी कुमार, सुरेन्द्र राजभर, राजाराम राजभर, मुस्तनीर फराही, रामजी सरोज, सुभाष सहित जिले के दसों विधानसभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)