आजमगढ़: जय श्रीराम नहीं, राजा सुहेलदेव के नाम पर लड़ा जाएगा चुनाव-ओमप्रकाश

Youth India Times
By -
0


भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में भाजपा पर जमकर साधा निशाना

आजमगढ़। सठियांव ब्लॉक के महुआ मुरारपुर मोड़ पर शुक्रवार को भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव जय भीम व जय श्रीराम के नाम पर नहीं राजा सुहेलदेव के नाम पर लड़ा जाएगा। सरकार बनने पर नया कानून भाई-चारा बनेगा। जिसके तहत थाने में दरोगा बिरादरी नहीं पहले पानी पिलवायेगा फिर एफआईआर दर्ज होगी। अच्छा दिन का नारा देकर आई भाजपा सरकार ने नमक, तेल, पेट्रोल सबका दाम बढ़ा दिया। महंगाई रोकने वाले और पिछली सरकार में धरना प्रदर्शन करने वाले मौन क्यों है। भ्रष्टाचार और गुन्डाराज समाप्त करने का दम भरने वाली सरकार में सिपाही और दरोगा ही सुरक्षित नहीं है, औरों की क्या बात। राजभर बिरादरी को लामबंद करते हुए कहा कि इसके पहले कोई राजा सुहेलदेव का नाम नहीं लेता था आज दूसरे लोग जयंती मना रहे हैं। प्रदेश के अंदर 18 प्रतिशत राजभर और 22 प्रतिशत मुसलमान हैं दोनों मिलकर सरकार बनायेंगे, तभी प्रदेश खुशहाल होगा। युवाओं को बेहतर शिक्षा और नौकरी मिल पायेगी। कार्यक्रम के संयोजक शशि प्रकाश मुन्ना सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिसमें मुख्य रूप से धर्मेन्द्र राजभर, कैलाश, मोती लाल, कमलेश राजभर, सूर्यनाथ, सोनू, दयाराम, पंकज, संदीप, चन्द्रिका, रामनाथ आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)