आजमगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जनपद में हुआ जोरदार स्वागत

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आजमगढ़ जनपद में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। मंदुरी में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के साथ अरविंद जायसवाल, श्री कृष्ण पाल सतेन्द्र राय, पवन सिंह मुन्ना , राधेश्याम सिंह विनोद उपाध्याय, संजय यादव, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, महेंद्र मौर्या राजीव शुक्ला विवेक निषाद, दीपक चतुर्वेदी के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। भंवरनाथ चैराहे पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल राजभर साथ पंकज सिंह कौशिक, आशुतोष पाठक , सुरेन्द्र सिंह, धनन्नजय राय, अभिषेक उपाध्याय, विनय प्रकाश गुप्त, धर्मेंद्र सिंह , बाबूराम चैहान, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। , हाफिजपुर में अजय सिंह के नेतृत्व में मयंक गुप्ता, जूही श्रीवास्तव, दीपक मौर्या ने स्वागत किया। जनपद के विभिन्न स्थानों बिजरवां शिवालिक मेडिकल कॉलेज, बनकट वेदान्त इन्टर नेशनल स्कूल अन्जान शहीद, जीयनपुर ,लाटघाट में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)