आजमगढ़ : प्रधान पति ने सलमान खान के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Youth India Times
By -
0

पांच महीने से फेसबुक पर की जाने वाली पोस्ट का दिया हवाला

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव में फेसबुक पर कथित फर्जी आईडी बनाकर गाली-गलौज करने, अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव के प्रधान पति अब्दुल वहाब ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने 12 अक्टूबर 2026 को मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बासूपार बनकट गांव निवासी अब्दुल वहाब पुत्र स्वर्गीय सुल्तान अहमद वर्तमान में ग्राम प्रधान के पति हैं। उनका आरोप है कि गांव के ही सलमान खान पुत्र अफरोज खान ने करीब पांच महीने पहले फेसबुक पर ‘बासूपार की आवाज’ नाम से एक आईडी बनाई। इस आईडी के माध्यम से कथित तौर पर आए दिन उनके खिलाफ गाली-गलौज और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट की जाती है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। अब्दुल वहाब ने तहरीर में बताया कि इन घटनाओं के कारण वह काफी भयभीत हैं। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक, जीयनपुर को प्रार्थना पत्र देकर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 12 अक्टूबर को अभियोग पंजीकृत किया। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)