बिहार ले जाई जा रही 423 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

दोहरीघाट पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट की एक्सयूवी-500 से पकड़ी गई शराब; कीमत करीब पांच लाख रुपये
मऊ। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और थाना दोहरीघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही 423 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। मौके से शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट की महेन्द्रा एक्सयूवी-500 भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में की गई। एसओजी और थाना दोहरीघाट की संयुक्त टीम ने सोमवार यानी 5 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे रामनगर बॉर्डर के पास संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की महेन्द्रा एक्सयूवी-500 से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन में सवार सूरज चौधरी पुत्र विनोद चौधरी, निवासी पटेल नगर, थाना रंजीतनगर, करौली बाग, दिल्ली और फरीद खां पुत्र हमीद खां, निवासी कंतित शरीफ, थाना विंध्याचल, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। वाहन की तलाशी में रॉयल स्टैग 750 एमएल की 528 शीशियां और रॉयल ग्रीन व्हिस्की 750 एमएल की 36 शीशियां बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 423 लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में थाना दोहरीघाट में मु0अ0सं0 231/2026 के तहत धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं 319(2), 318(4), 336(3), 338 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ये सामान हुआ बरामद- रॉयल स्टैग 750 एमएल की 528 शीशियां, - रॉयल ग्रीन व्हिस्की 750 एमएल की 36 शीशियां, - कुल करीब 423 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, - एक बिना नंबर प्लेट की महेन्द्रा एक्सयूवी-500, - बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये। कार्रवाई में थाना दोहरीघाट के निरीक्षक अपराध महेंद्र कुमार यादव, एसओजी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक महादेव गुप्ता, सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल राकेश यादव समेत एसओजी और थाना दोहरीघाट के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)