आजमगढ़ : नेपाल बाढ़ हादसे में लापता आजमगढ़ निवासी गुजरात में मिला

Youth India Times
By -
0

प्रशासन-पुलिस के सत्यापन में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत होने की पुष्टि, राहत आयुक्त कार्यालय को भेजी गई अद्यतन सूचना
आजमगढ़। नेपाल में बाढ़ हादसे के दौरान लापता बताए गए आजमगढ़ निवासी उमाकान्त उर्फ शशिकान्त की वर्तमान स्थिति स्पष्ट हो गई है। प्रशासन और पुलिस के सत्यापन में उनके गुजरात में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत होने की जानकारी सामने आई है। बूढ़नपुर तहसील के ग्राम छितौना, परगना कौड़िया निवासी उमाकान्त उर्फ शशिकान्त पुत्र दशरथ (41) के नेपाल में बाढ़ हादसे के दौरान लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। शासन के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस ने सूचना का भौतिक एवं वास्तविक सत्यापन शुरू किया। इस दौरान अधिकारियों ने उमाकान्त के परिजनों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की। परिजनों की ओर से उनके भाई ने बताया कि उमाकान्त उर्फ शशिकान्त वर्तमान में गुजरात में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहे हैं। सत्यापन में भी उनके गुजरात में मौजूद होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने अद्यतन एवं सत्यापित सूचना को शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में संकलित किया। जिलाधिकारी आजमगढ़ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के संयुक्त हस्ताक्षर से यह सूचना राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। प्रशासन और पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन कर अभिलेखों को अद्यतन रखा जा रहा है तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)