मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला

Youth India Times
By -
0




प्रदेश सरकार के अधीन काम करने वाला यह तबका होगा सीधे लाभान्वित
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं को अब तक मिल रहे आठ हजार रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया जाएगा। वहीं, सहायिकाओं का मानदेय चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये किया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं और सहायिकाओं को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा। अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं और सहायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अतिरिक्त साड़ी के लिए भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं और सहायिकाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण मानती है और उनके कार्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले आंगनबाड़ी केंद्र वीरान पड़े रहते थे और केंद्रों के लिए भेजे जाने वाले धन का दुरुपयोग होता था। उनकी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था में सुधार किया और कार्यकतार्ओं के काम को व्यवस्थित स्वरूप दिया है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने अयोध्या के विकास का विरोध किया। पहले यहां बिजली और सड़कों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब अयोध्या सोलर सिटी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या में दो-तीन घंटे ही बिजली आती थी, जबकि अब शहर रोशनी से जगमगा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में जिस तरह अयोध्या के हालात बदले हैं, उसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं के हालात में भी सुधार हुआ है। सरकार ने उनके मानदेय और सुविधाओं में वृद्धि के साथ उनकी जिम्मेदारियों को भी व्यवस्थित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध करने के साथ ही अयोध्या के विकास का भी विरोध किया, लेकिन विकास के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी होती है। अयोध्या में आज देश-दुनिया से लोग भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और शहर तेजी से विकसित हो रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)