आजमगढ़ : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर निकलेगी भव्य बाइक यात्रा

Youth India Times
By -
0



सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से शुरू होगी 20 दिवसीय यात्रा, वड़नगर से वाराणसी तक जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा प्रचार
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से भव्य बाइक यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की जानकारी मंगलवार को आजमगढ़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष निखिल राय और लालगंज जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने दी। प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने बताया कि बाइक यात्रा 17 सितंबर से शुरू होकर 20 दिनों तक चलेगी। यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वड़नगर, गुजरात से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तथा वाराणसी से वड़नगर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए दो अलग-अलग दिशाओं से यात्राएं रवाना होंगी। अभियान को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा की ओर से 10 टोलियां गठित की गई हैं। प्रत्येक टोली में 25 बाइक सवार कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इस प्रकार बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता यात्रा में भाग लेकर विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि बाइक यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के माध्यम से युवाओं और आम जनता को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। पदाधिकारियों ने विशेष रूप से नई पीढ़ी और जेन-जी युवाओं से अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू प्रताप राजभर, क्षेत्रीय मंत्री चंद्रपाल सिंह, महामंत्री गौतम राय, अंकुर राय, पवन सिंह मुन्ना, आशुतोष राय, पंकज, सौरभ चौहान, दिव्यांश राय, अंकित यादव, शिवम मिश्रा, अतुल यादव, मनीष गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, सौरभ राय, बलवंत चौहान, रिशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)