पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर किशोरी को स्कूल जाते समय बोलेरो वाहन में बैठाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, मामले में 21 सितंबर 2026 को तहरीर मिलने के बाद थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 230/2026 दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 137(2), 87, 65(1), 352 व 351(3) बीएनएस तथा धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष महराजगंज उपनिरीक्षक जयप्रकाश ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र चन्द्रपाल निवासी कुम्हवट, थाना महराजगंज, आजमगढ़ को 25 सितंबर को करीब 11:55 बजे भैरोदासपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक जयप्रकाश, कांस्टेबल मार्तण्ड कुमार, कांस्टेबल शिवांश मिश्रा और कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।



