आज़मगढ़ : ‘भाजपा के हो’ कहकर युवक से मारपीट, घेरकर दी जान से मारने की धमकी

Youth India Times
By -
0

 

जामा मस्जिद के पास आधा दर्जन से ऊपर लोगों ने वारदात की दिया अंजाम, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
आजमगढ़। कोतवाली आजमगढ़ क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर कुछ लोगों ने युवक को जामा मस्जिद के पास घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर युवक से ‘भाजपा के हो’ कहते हुए भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद युवक को बचाया जा सका। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, कंधरापुर थाना क्षेत्र के नामदारपुर निवासी सुमित गुप्ता 28 सितंबर को विकास भवन से जरूरी काम निपटाकर अपने घर जा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे नेशनल स्पोर्ट के पास जाम लगा होने के कारण वह दूसरी गली से होकर जाने लगे। तहरीर में बताया गया है कि रास्ते में ठेले से दो लोग ईंट उतार रहे थे। सुमित ने उनसे रास्ता देने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी और संबंधित लोगों ने सुमित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सुमित के अनुसार, उन्होंने गाली देने से मना किया। इसके बाद आरोप है कि वाहिब पुत्र हबीब, शबीर पुत्र वाहिब, शाकिर पुत्र वाहिब तथा उनके तीन-चार अन्य साथियों ने उन्हें जामा मस्जिद के पास घेर लिया और मारपीट करने लगे। तहरीर में सुमित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनसे ‘भाजपा के हो’ कहते हुए भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़ित ने मामले में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों का सत्यापन किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)