आजमगढ़ : निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में घुसी बस, 13 घायल

Youth India Times
By -
0

छ: घायलों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर; बरडीहा मोड़ पर हादसे से मची अफरा-तफरी

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में एक बस जा घुसी। हादसे के समय बस में कुल 21 लोग सवार थे, जिनमें 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या चिकित्सालय भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह लोगों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)