आजमगढ़ : सेंट जेवियर्स स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Youth India Times
By -
0






विद्यार्थियों की बैंड प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

आजमगढ़। एलवल स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरुद्ध जायसवाल, सीएओ साक्षी बिसेन, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव, उपप्रधानाचार्य संजय कुमार पाण्डेय तथा विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज एवं मोना सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों की बैंड पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अनुशासित एवं जोशीली बैंड प्रस्तुति ने पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। बैंड की धुनों के साथ भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य, अभिनय सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। बच्चों की सुरीली आवाज, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव की भावना को जीवंत कर दिया। प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन, एकता और सेवाभाव के साथ राष्ट्रहित में योगदान देना ही स्वतंत्रता का वास्तविक सम्मान है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह के समापन पर विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)