आजमगढ़ : सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन में अंतर-शाखा वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन, कलीचौरा शाखा रही प्रथम

Youth India Times
By -
0

 




नन्हे वक्ताओं ने आत्मविश्वास और प्रभावशाली अभिव्यक्ति से जीता दिल, विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा का दम

आजमगढ़। सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन, कलीचौरा में गुरुवार को अंतर-शाखा वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि शिब्ली नेशनल कॉलेज की प्रोफेसर स्मृता राय, सेंट जेवियर्स समूह की निदेशिका स्नेहा चंद्रा, प्रधानाचार्या यामिनी अरोड़ा एवं सीएओ साक्षी बिसेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स समूह की विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या यामिनी अरोड़ा ने कहा कि प्रतियोगिता में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभागियों का प्रयास और आत्मविश्वास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा अपने प्रयास से पहले ही विजेता है। प्रतियोगिता के परिणाम में सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन, कलीचौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट जेवियर्स स्कूल, सम्मोपुर द्वितीय तथा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, समेंदा तृतीय स्थान पर रहा। प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और संवाद कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि स्मृता राय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शिक्षकों, टीम मैनेजरों और विद्यार्थियों के अनुशासित सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)