आजमगढ़ : प्रेमी युगल ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला

Youth India Times
By -
0


पुलिस की पहल और परिजनों की सहमति से मंदिर में हुई शादी

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक-युवती का विवाह परिजनों की सहमति से मंदिर में संपन्न कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर बातचीत कराई, जिसके बाद आपसी सहमति से विवाह का निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार, जीयनपुर कस्बे में स्थानीय लोगों ने संदिग्ध युवक-युवती को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और युवक-युवती को कोतवाली ले आए तथा दोनों के परिजनों को सूचना दी।पूछताछ में युवती की पहचान अनु (20), पुत्री गोपाल, निवासी हरनई तथा युवक की पहचान उपेंद्र पुत्र श्रीराम निवासी डेगना, थाना बिलरियागंज के रूप में हुई। दोनों के परिजनों के जीयनपुर पहुंचने पर आपसी बातचीत के बाद विवाह के लिए सहमति बन गई। परिजनों द्वारा लिखित सहमति देने के बाद पुलिस ने युवक-युवती को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद देर रात दोनों परिवारों की मौजूदगी में एक मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजन और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)